झारखंड

भाजपा का अभिनंदन सह संकल्प सभा का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बत्तौर मुख्य अतिथि हुई शामिल

बरकट्ठा :- प्रखंड के बुढ़िया माता के समीप विवाह भवन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला सह बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, हुडको चेयरमैन सह पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय उपस्थित थे। मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक सुनिल कुमार मेहता ने किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने को लेकर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। झारखंड सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि आज राज्य की स्थिति बदहाल है। लोग भय की स्थिति में जी रहे हैं। वहीं राज्य के विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने हर किसी को ठगने का काम किया है। अपनी चुनावी वादों को हेमंत सरकार भूल गई है। राज्य में आज युवा, महिला,पारा शिक्षक, किसान समेत सभी वर्गों के लोग आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में उप संयोजक कुमकुम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, कोडरमा अनुप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव,नितेश चंद्रवंशी, सुरेश यादव, गीता देवी,प्रणव वर्मा, सुरेन्द्र भाई मोदी, केदार नाथ यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, रघुवीर महतो ,जयनंदन मेहता, मनोज साव, बिंदु सोनी, रीतलाल प्रसाद, कुलदीप पाण्डेय, रेणु देवी, बिरेंद्र शर्मा, रामचन्द्र चौधरी, विजय यादव, जीवन यादव, शिवशंकर यादव समेत आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!