बरकट्ठा:-भारत जकात मांझी परगना महाल बरकट्ठा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को रखा। प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा और सचिव मनोज मुर्मू ने आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाड़ीह को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग किया। वहीं आदिवासी बच्चों का फीस माफ करने का आग्रह किया। सहायक अध्यापक/ पारा शिक्षक की समस्याओं से भी अवगत कराया। जिसमें शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने कहा अभी हम नए-नए मंत्री बने हैं कुछ दिन इसका अध्ययन करेंगे उसके बाद आप लोगों का जो भी समस्या है उसे समाधान निश्चित रूप से करेंगे।वहीं लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मांग पत्र सोपा जिसमें मुख्य रूप से लगनवां,झंडवाटाड, ज्वारपहाड़पुर, चेचकपी आदि स्थानों में पीसीसी रोड, पुलिया निर्माण और सड़क कालीकरन का मांग किया है।मौके पर भारत जकात मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, कुलदीप बेसरा, फलजीत हांसदा, विनोद बेसरा, अर्जुन बेसरा, पोखन बेसरा, शिबू टुडू, महेश्वर बास्के शामिल थे।
Related Articles
Check Also
Close