झारखंड

हेमंत सोरेन के विश्वास मत हासिल करने से सच्चाई की जीत: प्रदीप कुमार प्रसाद

  • रकट्ठा :- प्रखंड के पचफेड़ी चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विश्वासमत हासिल करने और कैबिनेट के विस्तार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रखंड 20 सूत्री समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सदन में हासिल हुए विश्वास मत से सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने कहा की अगले तीन महीने में झारखंड का विकास हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेजी से होगा। पहली बार डॉ इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह के मंत्री ‌बनने पर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाईयां बांटी। हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉक्टर आरसी प्रसाद मेहता, संतोष देव, शंकर साव, हेमराज प्रसाद, किशोरी चौधरी , अरुण मंडल, मधुसूदन प्रसाद, राजेंद्र साव, बबुनी चौधरी, नरेश चौधरी, संजय ठाकुर समेत आदि लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!