श्री श्री 108 श्री शतचंडी सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर झुरझुरी में निकाली गई कलशयात्रा-

बरकट्ठा: प्रखंड के झुरझुरी में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य निकाली गई। कलशयात्रा में 1001 महिला और कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश उठाया। कलशयात्रा यज्ञ मंडप से निकल कर यादव टोला होते हुए बरसोती नदी के उत्तरवाहिनी पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश में श्रद्धालुओं ने जल भरा। नदी से वापस आकर कलशधारियों ने यज्ञशाला में कलश स्थापित किया। यज्ञ समिति अध्यक्ष सह मुखिया सुमन कुमार ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में कथावाचिका विदुषी अंजनी गोस्वामी जी प्रयागराज और यज्ञाचार्य पंडित गौतम शास्त्री जी वाराणसी के द्वारा यज्ञ का समापन कराया जा रहा है। कलशयात्रा में विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया सुमन कुमार, पूर्व मुखिया सावित्री देवी, पंसस मंजू देवी, उपमुखिया प्रियंका कुमारी, भीम प्रसाद, महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, सचिव परमेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, समाजसेवी विनोद कुमार, विनोद प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, शिक्षक तेज नारायण, लालमोहन प्रसाद, रामेश्वर महतो, वीरेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप, ऋतुराज, चंद्रिका प्रसाद, राजकुमार चौधरी, सिकंदर कुमार, मुनीलाल प्रसाद, मुकेश कुमार, यमुना प्रसाद, कुंवर यादव समेत आदि श्रद्धालु शामिल थे।