झारखंड

जलसहिया का मानदेय कैबिनेट में पारित होने पर विधायक को किया गया सम्मानित

बरकट्ठा:- प्रखंड जलसहिया संघ अध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को विधायक अमित कुमार यादव के आवास पर विधायक को संघ के सदस्यों ने बुके,माला,शाॅल और स्वागत गीत से सम्मानित किया।इस दौरान रेखा देवी ने कहा कि आज झारखंड के हम सभी जलसहिया दीदी के लिए बहुत ही खुशी और सुनहरा पल है।कहा हमारे विधायक अमित कुमार यादव के अथक प्रयास और लगातार विधानसभा सत्र में जलसहिया का मुद्धा उठाने, लगातार धरना प्रर्दशन और विधानसभा सत्र में विधायकों द्वारा जलसहिया का मुद्धा उठाने पर डबल मानदेय देने पर हेमन्त सरकार मजबुर हुई। इस कार्य के लिए विधायक अमित कुमार यादव का अहम योगदान रहा। इसके लिए हम सभी जलसहिया दीदी विधायक का आभार प्रकट करने तथा बधाई देने आए हैं। आने वाले विधानसभा सत्र में हम सभी उम्मीद करते हैं कि जलसहिया दीदी का एक सम्मानजनक मानदेय दिलाने का काम करेंगे।मौके पर बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, जलसहिया सुनयना देवी, सोमा गुप्ता,संगीता शर्मा,अजमेरी खातुन,दिनेशवरी देवी,बेबी देवी,दुलारी देवी,उर्मिला देवी,मोनिका देवी,नीतु देवी,गुडिया देवी, कौशलया देवी,भारती देवी,पार्वती देवी,रेशमा प्रवीण,पुषपा चौधरी,मिलन देवी,मुन्नी कुमारी,कंचन कुमारी,सावित्री देवी,माला देवी,सीमा देवी,मंगरी देवी,बैजन्ती देवी,कविता देवी,हसीना खातुन,चिंता देवी समेत दर्जनों जलसहिया उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!