झारखंड

मंईया सम्मान योजना से राज्य की बहन बेटियों में उत्साह, विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं :जानकी प्रसाद यादव

मंईयां सम्मान योजना के लिए पंचायत भवनों में माता बहनों की हो रही भीड़: कुदूश अंसारी

बरकट्ठा:-झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद हेतु “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” को लागू करने से विपक्षी पार्टी भाजपा में घबराहट नजर आ रही है। उक्त बातें पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से राज्य की बहन बेटियों में उत्साह देखा जा रहा है। हर महिलाओं के जुवां पर हेमंत सरकार का नाम सुनने को मिल रहा है। कहा हर माह 1 हज़ार रूपए मिलेंगे जो की साल मे 12000 होंगी। मोदी सरकार के कमर तोड़ मंहगाई मे ये योजना महिलाओं के रसोई के लिए मददगार होंगी। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदूश अंसारी ने कहा शहर से लेकर गॉव तक पंचायत भवनों में काफी भीड़ उमड़ रही है ।सर्वर डाउन के कारण कुछ कठिनाई हो रही थी जिसे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक बुला कर इसका समाधान किया गया। हेमंत सरकार ने इसके पूर्व 50 वर्ष से ऊपर के महिलाओं और 60 वर्ष से ऊपर सभी के लिए सर्वजन पेंशन स्कीम लागु किया जिससे देख विपक्षी पर्टियां अपना जमीन खिसकता देख कर हताश व निराश है। राज्य में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से विपक्षी पार्टी इससे गिराने का कार्य मे लगी है। बेवजह झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काफी परेशान किया गया और 5 माह तक होटवार जेल में बंद रखा गया। न्यायालय नें न्याय करते हुए उनको निर्दोष साबित किया गया। राज्य की हेमंत सरकार हर दिन विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो के नेता व कार्यकर्त्ता दिन रात सहयोग में लगे हुए हैं।मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी, मुखिया निजाम अंसारी, उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय, प्रमोद गुप्ता, प्रकाश सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!