झारखंड

भाजपा नेता खलील अंसारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर 

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत बरवॉ निवासी खलील अंसारी जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, का आज सुबह निधन हो गया।इनका इलाज रॉची स्थित हॉस्पीटल में चल रहा था। सूचना मिलते हैं क्षेत्र में शौक के लहर दौड़ गई। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया। बताते चलें कि खलील अंसारी भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता थे जो हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल थे।उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है। वही विधायक अमित कुमार यादव ने खलील अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की तथा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया ।भाजपा बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी।मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!