झारखंड

भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्यों ने उप विकास आयुक्त से किया मुलाकात

बरकट्ठा के विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

बरकट्ठा:- भारत जकात मांझी परगना महाल के अध्यक्ष राम जी बेसरा ,सचिव मनोज मुर्मू के नेतृत्व में अन्य लोगों ने हजारीबाग के उप-विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद से मुलाकात कर बरकट्ठा के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस निमित मुख्य रूप से अबुवा आवास के लिए भूमि सत्यापन में महीनो समय लग जाने, आदिवासियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय में विभिन्न कार्यों को लेकर आने-जाने के बावजूद भी कार्य नहीं होने के कारण नाराजगी जताई गई । वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा जल्द ही आप लोगों की समस्या पर विचार करते हुए इसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह सावता सुसार आखडा उतरी छोटानागपुर प्रमंडल संयोजक रामजी बेसरा, सह संयोजक मनोज मुर्मू, सदस्य बासुदेव मरांडी ,सहदेव मरांडी, महेंद्र मुर्मू, बालेश्वर बास्के, सुरेश टुडु, कनहाय बेसरा ,प्रेम हांसदा, बिनोद बेसरा समेत अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!