लालमैदान खैरियो में धुमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व

बरकट्ठा:- प्रखण्ड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम खैरियो के लाल मैदान में धूम-धाम से पारंम्परिक पर्व सरहूल पूजा मनाया गया। इस महोत्सव में प्रखण्ड के सभी संथाल ग्रामीण एवं मांझी हड़ाम, समाज सेवी, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के द्वारा इस पर्व को मिल जुलकर मनाया गया।विदित हो कि यह पर्व लगभग 25 वर्षो से लाल मैदान में सभी आदिवासी समुदाय के लोग परंम्परागत वेष-भूषा में एवं पारंम्पारिक वाद्य यंत्र व संगीत से हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व आदिवासियों का प्रमुख पर्व है जो प्राकृतिक से जुड़ा है। इस प्राकृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी हजारीबाग अनुप हेम्ब्रोम तथा विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, जेएमएम नेता बासुदेव महतो, मुखिया रीता देवी, पंचायत समिति सूर्यमुनी मुर्मू, उप मुखिया ममता देवी, डेगलाल साव शामिल थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पर्व आदिवासियों का मख्य पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति का संरक्षण करने का संदेश देती है ।मौके पर भुनेश्वर रविदास, भोला मंडल, महेश मुर्मू, राजाराम मांझ, किशुन हंसदा, बाबुराम मांझी, शिबराम मांझी, शिबू मांझी, समेल टुडू, दुर्गा बास्के, अनिल टुडू, प्रकाश टुडू, राजकिशोर मराण्डी, तालो मराण्डी, राम सहाय मांझी, सुखदेव हंसदा, देव राज हंसदा, राजु मुर्मू, बाबुराम मराण्डी, अर्जुन मांझी, शितल टुडू, महादेव हंसदा, राजकुमार मुर्मू, सुजन बास्के, बिरेन्द्र मुर्म, मनिषा मुर्मू, माला टुडू, अनिता बास्के, नुनिया देवी, करमी देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।