झारखंड

कांग्रेसी नेता डॉक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

हजारीबाग:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का हजारीबाग में एक दिवसीय आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बरकट्ठा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नीलांबर पीतांबर चौक में भव्य स्वागत किया गया। वहीं केशव महतो कमलेश के साथ ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू के अतिरिक्त अन्य प्रदेश वरिष्ठ नेता भी थे। इनका भी भव्य स्वागत किया गया ।डॉक्टर प्रकाश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उन्हें बताया कि बरकट्ठा में कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत है। अतः कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए वहां कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ना उचित है।पुनः उन्होंने ने बताया कि केशव महतो जमीन से उठे किसान और पिछड़ा वर्ग से आए हुए नेता है इस से कांग्रेस काफी मजबूत होगी। इस स्वागत कार्यक्रम में स्टेट कोऑर्डिनेटर रीत लाल मंडल,ओबीसी के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरजीत नागवाला, ओबीसी मोर्चा से रेणु देवी,इंटक के नेता धीरेंद्र सिंह, युवा कार्य कर्ता रूपेश कुमार ,अनुज कुमार ,बरकट्ठा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शाहिद शेख, बरकट्ठा के ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण प्रसाद ,सरफराज अहमद ,अंजन कुमार, रंजीत साव इत्यादि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!