रंगोत्सव का पर्व होली शांति व सौहार्द के साथ संपन्न,फगुआ गीत के साथ लोगों ने जमकर उड़ाये अबीर गुलाल
विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

बरकट्ठा:- रंगों का त्योहार होली क्षेत्र भर में हर्षोल्लास और शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। वहीं लोगों ने होली पर्व पर अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं और बधाई देने का दौर खुब चलता रहा। इस निमित विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी,बरकट्ठा मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र वासियों को होली की बधाई दी तथा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं प्रखंड के बरकट्ठा बेलकपी, कोनहारा कला, घंघरी , झुरझुरी, बरवां, सलैया, चेचकपी,शिलाडीह,गोरहर, बेड़ोकला,गैड़ा,कपका,गंगपाचो समेत विभिन्न जगहों पर होली के पारंपरिक गीतों पर ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते नजर आए। पर्व को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखी। इस क्रम में बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता ,गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार व पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने का सफल प्रयास किया गया। वहीं लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर आनंद उठाया तथा देर रात तक फगुआ गीत का आनंद लेते दिखे।