झारखंड

सरहुल पर्व धुमधाम से मनाने को आदिवासी समाज की बैठक संपन्न

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के खैरियो लाल मैदान में जुग जाहेर कमिटी के द्वारा सरहुल/ बाहा पर्व मनाने को लेकर रविवार को उतरी पंचायत भवन बरकट्ठा में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता महेश मूर्मू ने किया। वहीं अगामी 01 और 02 अप्रैल 2025 को दिशाेम सरहुल बाहा पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर अलग अलग पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया । साथ ही सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए महेश मुर्मू व सचिव पद के लिए राजाराम मुर्मू को चुना गया । वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रीतलाल सोरेन, सहयोगी उपाध्यक्ष के रूप में सामेल टुडू और शिबू मुर्मू को चुना गया। वहीं कार्यकारणी सदस्य के रूप सहदेव मुर्मू, बाबूराम मुर्मू ,किशुन हंसदा प्रकाश टुडू दुर्गा बास्के अनिल टुडू रामू टुडू राजू मुर्मू शीतल टुडू चरका टुडू, बिरेंद्र मुर्मू, बंशी सोरेन, दिनेश बास्के, सुजान बास्के बालदेव मुर्मू काली टुडू महेश मुर्मू हरिलाल बास्के मुकेश टुडू कामेश्वर टुडू गणेश मुर्मू दिलीप हंसदा को चुना गया मौके पर अलग अलग गांव से पहुंचे आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!