झारखंड
विधायक ने पूर्व सीएम रघुबर दास से की मुलाकात, झारखंड की राजनीतिक स्थितियों पर हुई चर्चा
बरकट्ठा:-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास से विधायक अमित कुमार यादव ने उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात किया तथा उनका कुशल क्षेम जाना।इस दौरान विधायक ने झारखंड की राजनीतिक हलचल व सामाजिक स्थितियों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का अनुभव और नेतृत्व झारखंड के विकास के लिए हमेशा एक प्रेरणा का स्रोत रहेगा।