झारखंड

मध्य विद्यालय बरकट्ठा में सीएमसी का चुनाव संपन्न, विनोद साव बने अध्यक्ष

बरकट्ठा:-राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में मंगलवार को मुखिया प्रमिला देवी एवं पंसस प्रीति गुप्ता के संयुक्त अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें पर्यवेक्षक फलजीत राणा, सीआरपी तथा अशोक विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनोद साव, उपाध्यक्ष गुडिया देवी, संयोजिका चमेली देवी सदस्य कलिया देवी, आरती देवी, नीलम देवी, महफूज आलम, क्रांति देवी, मनोज दास, वासुदेव साव, रीना देवी, रमेश कुमार का चयन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत कुमार, पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार, प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो, विद्यालय के शिक्षक साधन कुमार रवानी, शबाना शीरीं, सावित्री देवी, बालदेव मंडल, राघवेन्द्र लाल, मनोज कुमार, विजय कुमार, इन्द्र साव, इन्द्रदेव साव, इन्दू देवी, प्रकाश तुरी, त्रिलोकी साव, मोहम्मद रुस्तम अहमद, धानेश्वर साव, वार्ड सदस्य बंशी यादव, ग्रामीण शंभू यादव, विजय यादव, अनवर हुसैन, इन्द्रदेव प्रसाद वर्णवाल, दशरथ यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!