भगवती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ढोढ़िया में सात दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ,
251 महिला एवं कन्याओं ने उठाया कलश
बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम ढ़ोढ़िया में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, समन ठाकुर,यमुना साव, रघुवीर महतो ,भोला प्रसाद, अशोक वर्णवाल, छोटे लाल यादव, मोहन मुरारी प्रसाद, चेतलाल पंडित, ठुकराल नायक मुख्य रूप से शामिल हुए।वहीं यज्ञाचार्य संतोष पांडेय एवं वृंदावन के कथावाचक सकृष्ण दास जी महाराज के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। कलशयात्रा में 251 महिला एवं कन्याओं ने कलश यात्रा निकाल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके पश्चात उत्तर वाहिनी नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में आकर स्थापित किया गया। विदित हो कि सात दिवसीय यज्ञ 5 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 फरवरी तक किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद, सचिव भीम महतो,उपाध्यक्ष सहदेव प्रसाद,स्वागत समिति के अध्यक्ष मुरलीधर महतो,विनोद प्रसाद, शिक्षक सहदेव प्रसाद, चुडामणी प्रसाद मुरलीधर महतो, सुरेंद्र ठाकुर समेत समस्त ग्रामीण शामिल हुए।