झारखंड

बजट पर जनप्रतिनिधियों की आई प्रतिक्रिया, किसी ने किया सराहना तो किसी ने आलोचना

बरकट्ठा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी अलग अलग राय दी। किसी ने बजट को सराहा तो किसी ने चुनावी बजट बताया।

 

देश में मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने वाला है। बजट — विधायक अमित कुमार यादव

 

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने पेश हुए बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि देश में मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने वाला बजट है। अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि इस बार किसानों , युवाओं, महिलाओं के साथ साथ सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है।

——–

 

मध्यम वर्ग और किसानों को छलने वाला बजट — पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव

 

वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि यह बजट पूंजीपतियों के इशारे पर बनाया गया है। इसमें मध्यम वर्ग और किसानों को अनदेखा किया गया है। महंगाई पर रोक लगाने का का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

——-

 

चुनावी लोक लुभावन वाला है बजट — संतोष कुमार देव

 

कांग्रेस नेता संतोष कुमार देव ने कहा कि यह बजट तीन राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए लोक लुभावन वाला बजट है। इससे गरीबों को राहत नहीं मिलने है।

 

बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। — पंसस प्रीति गुप्ता

 

बरकट्ठा उतरी पंचायत समिति सदस्य प्रीति गुप्ता ने बजट का सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। एक कुशल गृहिणी की भांति देश के हर वर्ग की पसंद नापसंद का ध्यान वित्त मंत्री ने रखा है। इस बजट से मध्यम वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!