झारखंड
बरकट्ठा पुलिस ने विभिन्न मामले के आरोपियों के घर चिपकाया इश्तहार

बरकट्ठा। बरकट्ठा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया है। बरकट्ठा थाना के एसआई सुभाष राम ने रविवार को कार्यवाई किया। पुलिस ने बरकट्ठा थाना कांड संख्या 168/2022 के अभियुक्त ग्राम तुइयो निवासी निर्मल राणा पिता स्व चेतलाल राणा, कांड संख्या 64/2024 के अभियुक्त ग्राम सलैया निवासी सुभाष प्रसाद पिता रुप नारायण प्रसाद तथा कांड संख्या 113/2024 पोक्सो एक्ट के अभियुक्त ग्राम बरवां निवासी अजीत कुमार मंडल पिता प्रकाश मंडल के घर जाकर इश्तहार चिपकाया है।