केशव महतों का कांग्रेसियों ने किया स्वागत प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत

बरकट्ठा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का बरकट्ठा में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। केशव महतो कमलेश धनबाद जाने के क्रम में ग्राम कोनहराखुर्द स्थित बबलू खान के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद शेख ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शाहिद शेख ने प्रदेश अध्यक्ष से बरकट्ठा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसर शाही की शिकायत की। बताया कि अंचल में बिना पैसे दिए किसी का कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिसपर संज्ञान लेते हुए केशव महतो कमलेश ने हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय से दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। मौके पर पूर्व झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, चेयरमैन मिडिया विभाग सतिश पाल अंजनी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, ईश्वर आनंद, मो नसीम खां, जसीम खान, मो महताब, आबिद खान, मो सद्दाम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।