झारखंड
बरकट्ठा के विभिन्न स्थानों में निकली भोलेबाबा की बारात

बरकट्ठा:-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महाशिवयात्री पर भोलेबाबा की बारात निकाली गई। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बंडासिंगा, तुईयो, बरकट्ठा समेत अन्य जगहों पर महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली गई। इस बारात में भव्य झाकियां भी निकाली गई। शिव बारात में भक्त नाचते गाते और झूमते नजर आए। पूरा शहर बोलबम के जायकारों से गूंज उठा। पूरे बरकट्ठा में इस बारात का उत्साह दिखाई दिया। उसके बाद शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। बरकट्ठा थाना पुलिस की ओर से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात थाना के चौकीदार मुन्नीलाल पासवान के घर से निकल कर शिव मंदिर तक गई। जिसमें थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं गोरहर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।