झारखंड

वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने पेड़ों का किया रक्षाबंधन –पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक: कुंज लाल महतो

 

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर जतवा बाबा जंगल में ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा के लिए पेड़ों का रक्षा बंधन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुखिया प्रेमिका देवी, पंचायत समिति सदस्य लखन कुमार महतो, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने पेड़ों का रक्षाबंधन कर किया। कुंजलाल महतो ने कहा कि गोरहर गांव में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन किया जाता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए जंगल को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राम सहाय मांझी, बासुदेव महतो, तुलिया मसोमात, कोलेशवरी देवी, डालियां देवी, सुलेखा खातुन, घमनी देवी, बसंती देवी, राधा देवी, बिऺदवा देवी, आशा देवी, अशोक कुमार महतो, राकेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!