झारखंड
विधायक अमित कुमार यादव ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कर क्षेत्र वासियों को दी सौगात

बरकट्ठा:- बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव की ओर से प्रखंड क्षेत्र वासियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरु की गई है। इसकी जानकारी विधायक अमित यादव ने दिया है। कहा कि बरकट्ठा क्षेत्रवासियों के लिए हमारी ओर से निःशुल्क एंबुलेंस सेवा कि शुरुआत की गई है। यह सुविधा जरूरतमंद लोगों के लिए प्रत्येक आपातकालीन, विषम परिस्थितियों में सहारा बनेगी। उन्हें यह एहसास दिलायेगी कि हर मुश्किल वक्त में हम उनके साथ है। विधायक ने कहा कि बरकट्ठा के बाद इसकी शुरुआत अन्य प्रखंड क्षेत्र में भी की जाएगी। एंबुलेंस सेवा 24 घंटे 7 दिन आपकी सेवा में समर्पित रहेंगी। इस निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा का आप हमारे मोबाइल नंबर 9431186286, 9934397176, 9431538030, 7903867476 पर संपर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।