झारखंड
समाजसेवी श्रीकांत पासवान वा दीपक पासवान ने किया अलाव की व्यवस्था
बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र समेत गोरहर में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ा लिया है। क्षेत्र में चल रही शीतलहरी जैसी हवा तेजी से चल रही है। जिसके करण जन जीवन अस्त व्यस्त है।कपकंपाती ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के गोरहर चौक पर समाजसेवी श्रीकांत पासवान व दीपक पासवान ने अलाव की व्यवस्था कराई। जिससे आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली। श्रीकांत पासवान ने बताया कि मौसम ने ठंड अधिक बढ़ा दी है, सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।कहा अलाव से लोगों को राहत मिलेगी। प्रत्येक वर्ष मेरे द्वारा गोरहर चौक पर अलाव की व्यवस्था जाती है ,इस बार भी बढ़ाते ठंड को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की अपील करते हुए कहा कि इनका विशेष ख्याल रखें क्योंकि इन्हें ठंड बढ़ने से कई परेशानियां हो जाती है।