झारखंड

पंचायत सचिवालय बरकट्ठा उत्तरी में मुखिया ने बच्चों के बीच किया खेल सामग्री का वितरण 

+2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा के छात्रों को दिया गया खेल सामग्री

 

बरकट्ठा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित बरकट्ठा उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रमीला देवी ने +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा ‌के छात्र छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। मौके पर मुखिया प्रमीला देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महात्वाकांक्षी योजना का मकसद है खेल कुद को बढ़ावा देना। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल प्रतियोगिता भी जरूरी है। जिसको लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है। खेल सामग्री 16 सेट में छात्र और 16 सेट में छात्राओं को दिया गया । मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव,उप मुखिया उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य अमर गुप्ता, प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार पाण्डेय, शिक्षक बिरेंद्र कुमार यादव, सुमित कुमार,अजीत कुमार ,जितेन्द्र कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!