झारखंड

मां मनसा पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में शामिल हई 1051 कन्या व महिला

बरकट्ठा: -प्रखंड क्षेत्र के गयपहाडी में मां मनसा पूजा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव,जिप सदस्य कुमकुम देवी,उपप्रमुख सुरजी देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीलाल चौधरी शामिल हुए। अतिथियों ने नारियल फोड़कर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। कलशयात्रा में 1051 महिला और कुंवारी कन्या ने यज्ञ मंडप से अपने माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बरसोती नदी पहुंचे जहां यज्ञाचार्य के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। मौके पर महेंद्र प्रसाद, अर्जून प्रसाद, मनोहार चौधरी, मणिलाल चौधरी, जगेश्वर प्रसाद, लीलधारी पासवान, रोहित प्रसाद, देवीलाल प्रसाद, प्रकाश सिंह, रामेश्वर चौधरी, यमुना प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, प्रकाश चौधरी, केदार प्रसाद, सुरेश प्रसाद समेत आदि ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!