झारखंड

युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा की बैठक सम्पन्न –झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर गई : विधायक अमित कुमार यादव 

बरकट्ठा :- अगामी 23 अगस्त को रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु विधायक अमित कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में भाजपा बरकट्ठा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमेश्वर साव और संचालन प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू प्रसाद ने किया। बैठक में रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर गई है। आज झारखंड में बिना कमीशन का कोई कार्य नहीं होता है।कहा कि चुनाव के समय हेमंत सरकार ने जो वादे किए थे ,आज तक पूरा नहीं की। सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया गया है। इस बार झारखंड की जनता ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। बैठक में बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, वरिष्ठ भाजपा नेता समन ठाकुर, कुलदीप पाण्डेय,टुकलाल नायक, रीतलाल प्रसाद, राजकुमार मंडल,अशोक कुमार गुप्ता,दिपक राणा, बिंदु सोनी, द्वारिका पासवान, मुकेश यादव, जीवन यादव,प्रताप सिंह, बिरेंद्र मेहता, राजेन्द्र यादव, राजकुमार यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!