झारखंड

पंचायत भवन बरकट्ठा उत्तरी में मुखिया संघ की बैठक संपन्न, अनिश्चितकालीन धरना देंगे मुखिया

बरकट्ठा – प्रदेश मुखिया संघ के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी मुखिया 27 अगस्त से रांची में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस निमित्त बरकट्ठा उतरी पंचायत भवन में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। पत्रकारों से बातचीत में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य वित आयोग कि राशि पंचायतों को नहीं दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश मुखिया संघ के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी मुखिया जाकिर हुसैन पार्क ( राजभवन) के पास अनिश्चितकालीन धरना देंगे। मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार जिस प्रकार पंचायतों को फंड आवंटित कर रही थी उस तरह इस सरकार में नहीं हो रहा है। जिसके कारण पंचायत में विकास कार्य आपेक्षित है। बैठक में बरकट्ठा उतरी मुखिया प्रमीला देवी, मुखिया अब्बास अंसारी,निजाम अंसारी, प्रेमिका देवी, कमलेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र पाण्डेय, बिरेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव,डेगलाल साव, युगल रजक, सरयू प्रसाद, श्यामा साव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!