झारखंड
कानून की जानकारी देकर लोगों को किया गया जागरूक
बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा में रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय डोर टू डोर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम वासियों को घर-घर जाकर उनके अधिकारों और कानून की जानकारी पीएलबी नवीन पांडेय के द्वारा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कानुन की जानकारी के अभाव में उनके साथ काफी दोहन होता है। इसलिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने नवीन पांडेय को धन्यवाद दिया।