झारखंड
समाज सेवी अवधकिशोर सिंह के निधन पर विधायक ने शोक व्यक्त किया,परिजनों को बंधाया ढाढस

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह निवासी समाजसेवी अवधकिशोर सिंह का निधन हृदय गति के रुक जाने के कारण बीते रात हो गई। विदित हो कि मृतक को सीने में अचानक दर्द होने के बाद परिजनों ने आरोग्यं अस्पताल हजारीबाग में भर्ती करवाया था। वहीं निधन की सूचना मिलने पर विधायक अमित कुमार यादव उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं परिजनों से भेंटकर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया। ज्ञात हो कि मृतक अवध किशोर सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेते थे ।वहीं उन्होंने आईआईटी खड़गपुर में लंबे समय तक सेवा दी और सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव शिलाडीह में रह रहे थे ।वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ चल बसे। उनके निधन से गांव में मातम पसरा गया।