झारखंड

बरकट्ठा सोहराय मिलन समारोह में उमडी भीड़ ,शामिल हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन 

भारत जकात मांझी परगना महल के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन

बरकट्ठा: भारत जगत मांझी परगना महल के द्वारा आयोजित सोहराय मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी बेसरा और संचालन मनोज मुर्मू ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, झामुमो नेता संजीव वेदिया उपस्थित थे। सोहराय मिलन समारोह में भारत जगत मांझी परगना महल के सदस्यों ने अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सोहराय झारखंड संस्कृति की पहचान है। झारखंड में आदिवासियों के झारखंडी संस्कृति को देखने विदेश से भी आते हैं। देश में भी झारखंडी संस्कृति की झलक लोग देखना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की आजादी का पर्व गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस में शामिल हों। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार काम कर रही है। हेमंत सरकार सभी क्षेत्र में विकास के लिए सरकार धरातल पर उतर चुकी है। मंइयां सम्मान योजना का महिलाओं के साथ किये गए वादे को सरकार पूरी कर रही है। पूरे आदिवासी, मूलवासी मिलकर सरकार को मजबूत बनाया है तो राज्य भी मजबूत होगा। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की दूसरी बार के सरकार के बरकट्ठा में पहली बार शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आयी है। झारखंड में गरीब, मजलूमों की सरकार बनी है। हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। इस योजना का पूरे देश में हेमंत मॉडल लागू होगा। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री ने डिग्री कॉलेज बरकट्ठा में पठन पाठन शुरू कराया। गोहाल में भी पोलटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज को शुरू कराया। उन्होंने जयनगर में डिग्री कॉलेज स्थापना की बात शिक्षा मंत्री से की। सूर्यकुंड का अपेक्षित विकास करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!