बिहार

हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर झामुमो प्रखंड कमिटी बरकट्ठा ने दी बधाई 

बरकट्ठा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर झामुमो बरकट्ठा प्रखंड कमिटी में उत्साह का माहौल है। प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी ने कहा हेमंत सोरेन की पहचान एक संघर्षशील नेता के रूप में हुई है। हेमंत है तो हिम्मत है। वहीं पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा राज्य में पुनः एक बार फिर हेमंत सरकार आ गई है। हेमंत सोरेन को पुनः शपथ ग्रहण करने से पार्टी के कार्यकर्त्ता और प्रखंड की जनता उत्साहित हैं। पूर्व केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो ने कहा आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन राज्य के विकास व जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान ने कहा राज्य के विकास को जो रोकने का प्रयास केंद्र की सरकार ने किया था, उसमें वह फेल हो गई। प्रखंड मीडिया प्रभारी चन्द्रदीप पांडेय ने कहा पुनः मुख्यमंत्री बनने से प्रखंड के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। झामुमो के कार्यकर्त्ता राजाराम मांझी, महेश मांझी, धानेश्वर यादव, चन्द्रिका प्रसाद, रामदेव प्रसाद, यूसुफ अंसारी, भुनेश्वर दास, मोइन अंसारी, कार्तिक महतो, रामसहाय मांझी, अशोक सिंह, सोमर मांझी, कुर्बान अंसारी, मुरली पांडेय, मुस्तकीम अंसारी, लियाकत अंसारी, संतोष मुर्मू, महादेव प्रसाद, सुजान मांझी, तालो मांझी, बासुदेव किस्कू आदि ने हर्ष व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!