प्रमुख रेणु देवी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण , अस्पताल से कई कर्मी मिले गायब

बरकट्ठा: प्रखंड प्रमुख रेणु देवी और पूर्व मुखिया बसंत साव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख रेणु देवी शुक्रवार साढ़े दस बजे के लगभग अस्पताल पहुंची, उन्होंने पाया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ रतना रानी, डॉ राकेश्वर कुमार अनुपस्थित हैं। कई स्वास्थ्य कर्मी हाजिरी बना कर अस्पताल से गायब हैं। कई स्वास्थ्य कर्मी तीन दिन चार दिन बाद अस्पताल आकर अपना हाजिरी बना रहे हैं। मौके पर प्रमुख रेणु देवी ने डॉ राकेश्वर कुमार एवं एएनएम अपर्णा नाग की हाजिरी काटी। उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल का प्रभारी ही अनुपस्थित हों और सप्ताह में दो दिन अस्पताल आते हैं जिससे अस्पताल की स्थिति पुरी तरह चरमरा गई है। सभी लोगों को जब मन करता है ड्यूटी करते हैं जब मन करता है हाजिरी बनाते हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सभी लोग समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें नहीं तो अपनी बदली कहीं और करवा लिजिए। यहां समय पर उपस्थित रहना होगा नहीं तो कारवाई के लिए तैयार रहें। पूर्व मुखिया बसंत साव ने कहा कि अस्पताल में सभी स्वास्थ्य कर्मी बेलागाम हो गए हैं। यहां की प्रभारी हमेशा अनुपस्थित रहती हैं तो बाकी लोग तो मनमाना काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समय का पाबंद बने। उन्होंने यह भी कहा कि इमेरजैंसी वार्ड के पास डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी का रोस्टर तैयार नहीं है जिससे मरीज और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यहां पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पंसस युसूफ अंसारी, पंसस दिनेश कुमार, पंसस प्रतिनिधि सराज अंसारी समेत आदि लोग उपस्थित थे।