झारखंड

विशाल जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर परगना महल की बैठक संपन्न

बरकट्ठा:- भारत जकात मांझी परगना महल के तत्वावधान में मरांग बुरू बचाव तथा विशाल जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर सूर्यकुंड धाम में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस निमित्त जानकारी देते हुए भारत जकात मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा ने बताया कि पारसनाथ जंगल में अतिक्रमण हो रहा है।जिसे बचाने के लिए आगामी 12 मार्च को पारसनाथ में विशाल जनक आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ ,असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल ,झारखंड समेत अन्य स्थानों से आदिवासी लोगों का महजुटान होगा ।वहीं बैठक में आगामी 30 मार्च को सूरजकुंड में होने वाली वाली बहा मिलन समारोह पर भी चर्चा की गई।जिसमें दुमका से स्टीफन टुडू संथाली सुपर स्टार के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने किया ।बैठक में कन्हाय बेसरा ,दासो मुर्मू,

रामू मुर्मू,मोहन बास्के,

वासुदेव मरांडी,रामू हेम्ब्रम,

रामू मरांडी,दिनेश मरांडी,

दिनेश बास्के,किशुन हेम्ब्रम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!