झारखंड

युवक की आकस्मिक मौत, गांव में पसरा मातम 

 

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी निवासी 19 वर्षीय नारायण टुड्डू पिता स्वयंसेवक सोमर मांझी की आकस्मिक निधन हो गया। इस बाबत मुखिया रीता देवी और पति डेगलाल साव ने बताया कि नारायण की अचानक तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पति डेगलाल साव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर पंचायत समिति के पति महेश मुर्मू, शिबू मांझी, वार्ड सदस्य राजकुमार मुर्मू, रमेश हेंब्रम, राजाराम मांझी, सहदेव मांझी, बाबूराम मांझी समेत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!