झारखंड

19 जनवरी को आयोजित सोहराय सम्मेलन में मंत्रियों का होगा आगमन: राम जी बेसरा

बरकट्ठा:- आगामी 19 जनवरी को सोहराय सम्मेलन बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्य और आदिवासियों के द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया।वहीं भारत जकात मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा और प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने कहा कि सोहराय सम्मेलन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा का आगमन होगा। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी राजाराम मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी महेश मांझी, समाजसेवी सुनील मुर्मू, बिरजू हसदा, मोहन बास्के, रामधनी टुडू के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!