झारखंड

बरवॉ में नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए

प्रखंड:- प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सलैया ,ग्राम बरवां में नवरात्र दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकली गई। कलशयात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बरकट्ठा सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव सम्मलित होकर विधिवत नारियल फोड़कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलशयात्रा में करीब 1051 कुवांरी कन्याओं एवम माताओं ने गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए बरवां दुर्गा मंडप से अपने माथे पर कलश लेकर पुरे गावं भ्रमण करते हुए बरसोती नदी पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य ने मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। सभी कलशयात्री कलश में जल भरकर पुनः यज्ञमंडप में पहुँचकर कलश स्थापित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु कुमारी, मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद पूजा समिति के अध्यक्ष छोटी प्रसाद, सचिव ज्ञानी प्रसाद, पंसस दिनेश प्रसाद, राजेश ठाकुर, प्रकाश प्रसाद, राहुल यादव, शंकर प्रसाद, टिंकू प्रसाद, रंजीत प्रसाद, दिनेश्वर महतो, महेश्वर प्रसाद, युगेश्वर प्रसाद, बंसी महतो, रामेश्वर प्रसाद, धर्म ठाकुर, अरुण मंडल, कारु ठाकुर, बुलाकी यादव, बीजो महतो, रोहित महतो, रीतलाल प्रसाद, अजय कुमार, जागेश्वर रजक, मिलन कुमार, अजय कुमार, अजय प्रसाद, दारा प्रसाद, प्रयाग प्रसाद समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण यज्ञप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!