झारखंड

प्रधानमंत्री के 2 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बरकट्ठा विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल: अमित यादव

बरकट्ठा:- दिव्य कल्याण आश्रम परिसर में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय मंडल पदाधिकारियों की तैयारी की बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक विधायक अमित कुमार यादव की उपस्थिति में की गई। जिलाध्यक्ष ने बारी बारी से सभी मंडल से 2 अक्टूबर को हजारीबाग ग़ांधी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। मौके पर विधायक अमित यादव ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल से भारी संख्या में कार्यकर्ता सभा मे भाग लेंगे। विधानसभा के कार्यकर्ता हजारीबाग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र भाई मोदी, कोडरमा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, विवेक किशोर, रघुवीर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, वीरेंद्र राणा, विजय कुमार, महेश अग्रवाल, मुकेश यादव, बिकी मंडल, राजकुमार साव, छोटीलाल प्रसाद, टिंकू प्रसाद, संजय कुमार, सुधीर सिंह, मनोज साव समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!