झारखंड

अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से सैकड़ो लोग बीमार :मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव

वायरल फीवर के लक्षण लोगों में दिख रहे हैं ,उचित जांच व उपचार किया जाएगा: डॉक्टर जसीम

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा उत्तरी पंचायत अंतर्गत तेली टोला और डाकडीह में अज्ञात बीमारी आने के कारण सैकड़ो लोग बीमार हैं।इस निमित पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी मुखिया प्रमिला देवी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। बताया कि इस अज्ञात बीमारी के कारण सभी के घर में चार-पांच व्यक्ति बीमार हैं। पिछले तीन-चार दिनों से यह बीमारी आई है। बीमारी का कारणो का पता नहीं चल पा रहा है।कहा स्वास्थ्य विभाग को 2 दिन पूर्व ही इसकी सूचना दिया हूं लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों का पैर दर्द होता है जिसके बाद घुटना दर्द,माथा दर्द, बदन दर्द और बुखार आ जाता है। वहीं इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के टीम को मुखिया के द्वारा बुधवार को पुनः दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच टीम गांव में पहुंची और गांव में सर्वे कर जांच किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर जसीम ने बताया कि यह संभवतः वायरल बीमारी है। अब इसका जांच चलेगा और सभी पीड़ित लोग का उचित उपचार किया जाएगा। मुखिया प्रमिला देवी ने कहा हमारे टोला में मुख्य रूप से जीवलाल साव,रामचंद्र साव, जानकी साव, खीरो साव, परम साव, राम अवतार कसेरा, संतोष कसेरा आदि परिवार के सभी सदस्य बीमार पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!