झारखंड

जिप सदस्या कुमकुम को मिला भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जबावदेही –पार्टी के लिए अब दोगुने उत्साह से काम करूंगी: कुमकुम

बरकट्ठा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव द्वारा प्रदेश के पदाधिकारी की सूची जारी की गई है।इस निमित अपनी मेहनत व लगन के बदौलत जिप सदस्या कुमकुम देवी निरंतर भाजपा में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने में कामयाब हो रहीं है।उन्होंने दस बर्ष के कार्यकाल में भाजपा के विभिन्न पदों पर अपनी जबाबदेही कुशलतापूर्वक निभाने का प्रयास किया है।भाजपा संगठन ने कुमकुम की क्षमता और कार्य करने की शैली को देखकर पुनः भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री झारखंड का पद दिया है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कुमकुम ने बताया कि चुनावी माहौल में प्रदेश संगठन द्वारा मंत्री का पद मिलने से मैं दुगुने उत्साह से काम करुंगी। कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ और नारी सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी मुझे विधानसभा चुनाव में टिकट जरुर देगी। मैं विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी हूँ। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!