झारखंड

शिव मंदिर डाकडीह में मटका तोड़ कार्यक्रम का आयोजन, मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया 

बरकट्ठा:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के डाकडीह स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार रात्रि को मटक तोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइट, झालर व फूलों से सजाया गया। वहीं पुजारी दुलारचंद पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। यजमान के रूप में विहित प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव की पुत्री सृष्टि कुमारी एवं जयकुमार उपस्थित रहे तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि हेतु उन्होंने भगवान से कामना की। मटका तोड़ कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे किया गया जिसमें आसपास के सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस निमित्त संजय यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा हमें प्रेम, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप अध्यक्ष संजय यादव, भुनेश्वर यादव, कुंदन राम ,राहुल राम, जागेश्वर साव, बजरंग साव, संतोष यादव, जगदीश महतो, सुनील यादव, प्रताप कुमार ,रामदेव यादव ,विश्वास चंद्रवंशी समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!