झारखंड

विधायक ने दो करोड़ बीस लाख की लागत से होने वाले विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

बरकट्ठा :- विधायक अमित कुमार यादव ने झारखंड कल्याण विभाग से होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। विधायक ने ग्राम खैरा के सिझुवा, अम्बाकोला, डुमरडीहा,ज्वार पहाड़पुर, और शिलाडीह पंचायत के झंडवाटांड में दो करोड़ बीस लाख रुपए की लागत से बनने वाला मांझी हाउस, मांझी थान शेड निर्माण,धूमकुरिया हाउस का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड कल्याण विभाग का यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में मांझी हाउस का बन जाने से आदिवासी समुदाय के लोगों को बैठक तथा शादी विवाह कार्यक्रम में सहुलियत होगी। मौके पर चेचकपी मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने विधायक अमित कुमार यादव को क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए कहा कि पंचायत में सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है। वहीं विधायक ने आश्वासन दिया कि चुनाव के पहले सड़क बनवाने का काम करेंगे। शिलान्यास समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, इंद्रदेव यादव , विजय यादव, मनोज मुर्मू, रामजी बेसरा, शिवशंकर नायक, गणेश मुर्मू, अर्जुन मांझी, राजू मुर्मू ,बाबूराम मांझी, धनेश्वर मांझी, मंगरा मांझी, अशोक हंसदा, संजय हंसदा, सहदेव मांझी, लालमन मांझी, मुन्ना मांझी, विष्णु मांझी, राजेश मांझी समेत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!