झारखंड

प्रमुख व मुखिया ने मध्य विद्यालय बरकट्ठा में 155 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया

  • बरकट्ठा:- मध्य विद्यालय बरकट्ठा में गुरुवार को 155 छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त साइकिल का वितरण किया गया। वितरण प्रमुख रेणु देवी,मुखिया बरकट्ठा उत्तरी प्रमिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव ने संयुक्त रूप से किया। वितरण के दौरान छात्र छात्राओं में काफी हर्ष था। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव ने कहा कि झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा उनके पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने तथा साफ सफाई का ध्यान रखने के फायदों को बताया। मौके पर प्रधानाध्यापक रामकिसुन महतो, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद साव, उमेश कुमार, बंशी यादव, शिक्षक मनोज राम, सावित्री देवी, मनमोहन दास , धानेश्वर साव, राघवेन्द्र लाल,चयना चटर्जी, मनीषा कुमारी, सहदेव नायक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!