कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न, अशोक यादव बने अध्यक्ष
![](https://crime4news.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241213-WA0005.jpg)
बरकट्ठा। कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर बैठक हुआ। अध्यक्षता मुखिया अब्बास अंसारी व संचालन प्रधानाध्यापक महेश चौधरी ने की।जहां पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद चौधरी एवं शशिभूषण कुमार सिंह मौजूद थे।बैठक में विद्यालय के अलग -अलग पोषक क्षेत्रो से बच्चों के माता-पिता शामिल हुए ।बच्चों के माता-पिता के बीच 12 सदस्यों का चयन किया गया।चयनित सदस्यीय टीम से सर्वसम्मति से अशोक यादव को अध्यक्ष रेहाना खातून को उपाध्यक्ष एवं सुनीता देवी को सयोंज़िका के पद पर चयनित किया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव नियमानुसार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मुखिया अब्बास अंसारी ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी।उन्होंने कहाकि विद्यालय में शैक्षणिक एवं एमडीएम समेत अन्य गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव के लिए एसएमसी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।बैठक में उर्मिला देवी,दिनेश यादव,उमेश यादव,,फुलवा देवी,गीता देवी,पिंटू ठाकुर,यशोदा देवी,सुंदरी देवी,सुरेश ठाकुर, कौशल्या देवी,दिनेश साव,महेश साव,बुधनी देवी ,लिलम देवी, सहायक अध्यापक सुंदर तुरी,अनिल यादव,मोनिका कुमारी समेत दर्ज़नो लोग उपस्थित थे।