झारखंड

डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता- डॉ आई.पी.भारती

बरकट्ठा: प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राज्यसभा में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत सोबरन प्रसाद, प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी,उप प्रमुख सुरजी देवी, डॉ आईपी भारती, प्राचार्या स्वाति सुमन, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद , सरयू प्रसाद, बसंत साव, सिंकू सुमन,उतिम महतो, मनोज चौधरी, गौरी शंकर चौधरी , कमलेश कुमार, प्रीतिप्रभा, नंदकिशोर प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल निदेशक डॉ आईपी भारती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रति हम अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।हमें अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद को आत्मसात करने की आवश्यकत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। आज के समय में युवा भटकाव की स्थिति में हैं। उन्हें विवेकानंद जैसे महापुरुषों के बारे में बताकर भटकाव से रोकना होगा।

समाज में विकाश तब तक संभव नहीं है जब तक शिक्षा समाज के अंतिम व्यक्ति तक ना पहुंचे। उन्होंने सभी पंचायतों में लाइब्रेरी खोलने की बात कही इसके लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की। सोबरन प्रसाद ने कहा कि आईपी भारती ने शिक्षा के क्षेत्र में बरकट्ठा को एक नई पहचान बनाई हैं । हमें इनके इस यज्ञ में साथ देना है। उन्होंने भी पुस्तकालय खोलने के विचार का समर्थन किया। वहीं कार्यक्रम को

अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में विवेकानंद को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!