झारखंड

छूटी समाप्त कर लौट रहे सहायक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

सड़क निर्माण कंपनी पर लोगों में आक्रोश व्याप्त

बरकट्ठा:- थाना बरकट्ठा से महज एक सौ मीटर दूरी स्थित एक शिक्षक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब 08:45 बजे की है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस फोरन स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त राजू मंडल 36वर्ष, पिता बीरबल मंडल ग्राम बंदगांव, गोविंदपुर जिला धनबाद निवासी के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक राजू मंडल अपने निवास स्थल धनबाद से दुर्गा पूजा की छुट्टी मना कर अपने कार्यस्थल पल्स टू विद्यालय गैड़ा सुपर स्प्लेंडर संख्या जेएच 10 सीबी 9444 से आ रहे थे। इसी बीच बरकट्ठा थाना के समीप अज्ञात टेलर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत रविदास ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साथियों के साथ बरकट्ठा थाना पहुंचे। राजू मंडल अत्यंत मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे और व्यावसायिक शिक्षक के रूप में विद्यालय में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि घर का इकलौता चिराग ओर कमाऊ सदस्य राजू के जाने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विदित हो कि सड़क निर्माण कंपनी राजकेशरी प्राईवेट लिमिटेड सह कौशल इंजीनियरिंग कंपनी बीते पांच वर्षों से निर्माण कार्य कर रही है। सड़क निर्माण के दौरान हादसे में सैकड़ो लोग काल के गाल में समा गए। बीते कुछ दिनों पूर्व साप्ताहिक बाजार सोमवार से लौट रही महिला लीला देवी की मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया था। जिसमें प्रशासन के द्वारा सड़क जाम करने के मामले में दर्जनों नामजद और सैकड़ों अज्ञात को आरोपी बनाया था। वहीं लगातार हो रही इस प्रकार की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!