प्रसिद्ध कथा वाचिका प्रभु प्रिया रामायणी का बरकट्ठा आगमन पर भव्य स्वागत –कोनहराकला स्थित शिव मंदिर में टेका माथा, विश्व कल्याण की कामना

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला में प्रसिद्ध कथा वाचिका बाल विदुषी प्रभु प्रिया रामायणी के पहुंचने पर लोगों ने बुके और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। गौरतलब हो बीते वर्ष कोनहारा कला में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा में उज्जैन निवासी प्रसिद्ध कथा वाचिका प्रभु प्रिया रामायणी ने अपने कथा वाचन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने जयनगर के पहरीडीह से कथा संपन्न कराने के बाद छपरा बिहार जाने के दौरान कोनहारा कला स्थित शिव मंदिर और देवी मंडप में माथा टेका और विश्व कल्याण के साथ साथ लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे धार्मिक कार्यों के साथ साथ बेहतर कार्य के लिए सदुपयोग करना चाहिए। मौके पर ईश्वर यादव, मनी यादव, श्यामलाल सिंह, पंकज सोनी, राजू यादव, जीवन यादव, राजेन्द्र यादव, फुशन सिंह, राम अवतार यादव, आशिष यादव, अजय यादव, राजेन्द्र प्रजापति समेत आदि लोग मौजूद थे।