झारखंड

भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्यों ने सोहराय को लेकर मंत्रियों को किया आमंत्रित

बरकट्ठा:- भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में होने वाले सोहराय सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य मंत्रियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री फागू बेसरा से मिलकर आने का आग्रह किया। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा ने बताया कि सोहराय सम्मेलन भव्य रूप से मनाया जाएगा।यह हम आदिवासियों का मुख्य पर्व है। आमंत्रण करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, युवा समाजसेवी सुनील कुमार मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, महादेव हांसदा, बाबूलाल मरांडी समेत कई लोग शामिल थे। विदित हो कि सोहराय सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय मैदान में 19 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!