झारखंड

डीपीएस गंगपाचो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं मिला सम्मान

बरकट्ठा :-प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस निमित्त विद्यालय निदेशक डॉ आई पी भारती ने प्रखंड क्षेत्र के मातृस्वरूपिणी, जगत जननी समान माताओं को आमंत्रित कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ,जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी ,सीडीपीओ नीलू रानी ,प्रखंड क्षेत्र के सभी महिला मुखियागण, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, शिक्षिकाएं समेत सभी जल सहिया माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ आईपी भारती ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का बधाई देते हुए कहा कि कोमल है पर कमजोर नही,अब साबित कर दिखाना है,आजादी की नींव खोदकर नारी को प्रगति पथ पर आना है। अपने संबोधन में बताया कि नारी संसार की जननी है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था और तरक्की में महिलाओं का योगदान और भागीदारी पुरूषों से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाएं हरेक क्षेत्र में अपनी प्रतीभा का परचम लहरा रही है।मौके पर शिक्षक महेश यादव,सुरेंद्र ठाकुर, प्रीति प्रभा ,पूनम कुमारी,अनिल कर्मकार, अनिल कुमार, दीक्षा कुमारी,राधा कुमारी,संगीता कुमारी,अंजू मरांडी समेत दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!