झारखंड
दिसोम बहा मिलन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को किया गया आमंत्रित

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत चेचकपी के लाल मैदान खैरियो में दिसोम बहा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मिलन समारोह कार्यक्रम में भारत जकात मांझी परगना महल बरकट्ठा के सदस्यों ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, रामू मरांडी, मनोज टुडू, कन्हैया बेसरा, प्रदीप कोल समेत अन्य लोग मौजूद थे। अध्यक्ष रामजी बेसरा ने कहा कि 30 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 6बजे तक दिसोम बहा मिलन समारोह कार्यक्रम किया जाएगा।