जामिया हजरते फातमा जहरा मदरसा कोनहराकला के 14 बच्चियों की दस्तार बंदी

बरकट्ठा:- कोनहराकला गांव स्थित जामिया हजरते फातमा जहरा मदरसा के 14 बच्चियों की दस्तार बंदी किया गया। मुख्य अतिथि कोलकाता से मौलाना गुलाम आशी, खतिबा रूही फातिमा, खतिबा नाज़ फातिमा, रामगढ़ से खतिबा मुफ्तिया उम्मुल वरा ने शिरकत किया। मौके पर मदरसा से फारिग होने वाले बच्चियों में नूरी फातमा, समीना खातून ग्राम बरही, नूर अंफशों खातून, अफसाना खातून ग्राम घंघरी, दिलनशीं प्रवीण ग्राम चौपारण, रेशमा प्रवीण ग्राम चौबे चलकुशा, माहे नूर ग्राम राजधनवार, नसीरन खातून कुदर बगोदर, सुफिया नूरी ग्राम कोडरमा, शगुफ्ता नासरीन ग्राम मधवाडीह, उजमा अरशी ग्राम बनवारी, इफत फातमा ग्राम बड़कागांव, जन्नती बेगम ग्राम कोनहराकला, गौसिया फ़िरदौस ग्राम गया शामिल हैं। जशने रिदाए फजीलत व केरत को सफल बनाने में मदरसा के प्राचार्य मौलाना अब्दुल अजीज नूरी, मौलाना अब्दुल कय्यूम, मौलाना मंसूर आलम, मौलाना सरफराज, मुस्तकीम अंसारी समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।