झारखंड

चलकुशा में झामुमो युवा मोर्चा का चलाया गया सदस्यता अभियान –पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में चला अभियान

 

बरकट्ठा:- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड चलकुशा में झारखंड मुक्ति मोर्चा(युवा मोर्चा) का सदस्य्ता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव के द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारी संख्या में प्रखंड के युवाओं को झामुमो का सदस्य बनाया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। श्री यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता अभियान चला रही, जिसमें भारी संख्या में युवा, नवजवान, बुजुर्ग व महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में मजबूत सरकार चल रही है, जो जनहित के कार्यों एवं योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।उन्होंने इन बातें को युवा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुचाने को कहा। साथ ही लोगों को राज्य सरकार की योजना का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार के कार्यकाल में राज्यवासी खुशहाल हैं।मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष झामुमो सुनील कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष समीम अंसारी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, पूर्व पंसस महबूब अंसारी, महेश यादव, लक्ष्मण यादव, रामेश्वर पंडित समेत सैकड़ो की संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!